{"_id":"65d3c92260144aba84008400","slug":"wheat-procurement-will-start-from-march-15-so-far-450-farmers-have-registered-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-107619-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, अभी तक 450 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, अभी तक 450 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। अभी तक 450 से अधिक किसानों ने सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने को रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार जनपद में 58 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हालांकि अभी सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया है। भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि पिछले वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल था।
गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। जिला विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने बताया कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं खरीद करीब 15 दिन पहले शुरू हो जाएगी। पिछली वर्ष एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। वहीं इस साल पिछली बार की अपेक्षा क्रय केंद्रों की संख्या घटी है। साल 2023 में जनपद में 61 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। जिनके लिए 96 एमटी लक्ष्य तय किया गया था। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है।
इस तरह कराएं पंजीकरण
जिला विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की फसल बेचने के लिए किसानों को सबसे पहले अपना पंजीयन खाद्य विभाग की वेबसाइट पर कराना होगा। जिसके लिए बैंक खाता संख्या, खतौनी, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। किसान इन दस्तावेजों को लेकर स्वयं व जनसेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण नहीं कराने वाले किसानों सरकारी क्रय केंद्र पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे।