{"_id":"65e4d35e12bcf895cb08b8e4","slug":"weekly-train-with-general-coach-will-run-between-dehradun-tanakpur-sambhal-news-c-204-1-chn1001-108038-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: देहरादून-टनकपुर के बीच चलेगी जनरल कोच वाली साप्ताहिक ट्रेन, चंदौसी के लोगों को भी मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: देहरादून-टनकपुर के बीच चलेगी जनरल कोच वाली साप्ताहिक ट्रेन, चंदौसी के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
Mon, 04 Mar 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:15 AM IST
सार
रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन चंदौसी होकर गुजरेगी। इससे स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौसी क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशी की खबर है। रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन शनिवार को टनकपुर से चलकर चंदौसी के रास्ते देहरादून जाएगी। वहीं रविवार को देहरादून से चलकर चंदौसी के रास्ते टनकपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
इससे देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, कांठ, मुरादाबाद व बरेली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी इस ट्रेन के संचालन की तिथि तय नहीं हुई है। रेलवे बोर्ड निदेशक की ओर से जारी पत्र के मुताबिक टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी ट्रेन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चला करेगी। ट्रेन हर सप्ताह के शनिवार को शाम साढ़े सात बजे टनकपुर से चलकर बरेली के रास्ते चंदौसी रात 12.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां से ट्रेन मुरारादाबाद, कांठ, नगीना, नजीबाबाद, धामपुर से हरिद्वार होते हुए देहरादून रविवार सुबह 07. 35 बजे पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन सप्ताह के रविवार को दोपहर 03.15 बजे देहरादून से चलकर चंदौसी रात 09.20 बजे आएगी।
यहां से ट्रेन बरेली के रास्ते टनकपुर सुबह चार बजे पहुंचेगी। खास बात यह कि कि इस ट्रेन के कोच जनरल बोगी के होंगे। इससे क्षेत्र व आस पास के रेलयात्रियों को फायदा मिलेगा।