फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Weeds shadowed by the death of three people of the same family in the accident

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से छाया मातम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Weeds shadowed by the death of three people of the same family in the accident
रजपुरा के जिस घर में 11 दिन पहले दो बेटों की शादी का जश्न था। शुक्रवार की शाम उस घर में गमों की बौछार लेकर आई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हादसा ऐसा हुआ कि एक ही परिवार में तीन लोगों की बदायूं के सहसवान में सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो पीड़ित परिवार के घर दौड़ पड़ा। हर आंख नम हो गई। ऊपर वाले से हादसे को लेकर दोहाई देने लगे।
विज्ञापन

कस्बा रजपुरा के श्रीरामलीला मैदान के सामने वाली गली में रहने वाली रेहाना पत्नी नत्थू खां के बेटे समून आलम और सोहिल की 18 और 19 अक्तूबर को शादी थी। जिसमें समून आलम की शादी चंदौसी के कन्हैया नगला से 18 अक्तूबर को हुई, जबकि छोटे भाई सोहिल की शादी सहसवान के नसीरपुर गांव निवासी आयशा के साथ हुई थी। कई दिनों तक परिवार और रिश्तेदार शादी के जश्र में डूबे रहे। पूरे परिवार में उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार के लोग सोहिल की पत्नी के लिए विदा कराने के लिए नसीरपुर गए थे। सभी लोग रजपुरा से किराए की टीयूवी गाड़ी में सवार होकर सहवान के लिए रवाना हुए। इस दौरान गाड़ी में सोहिल, उसकी मां रेहाना, बड़े भाई रेहान की पत्नी अक्सा, बड़ी बहन शहनाज, बहनोई शानू निवासी मुकैरा जनपद बुलंदशहर, भांजा सानिब और भांजी मायरा भी साथ थे। जानकारी के अनुसार ये लोग शाम को लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर सहसवान थाना क्षेत्र के मचौना की मढैया गांव के समीप हादसे का शिकार हो गए। इसमें सोहिल, उसकी मां रेहाना और बहन शहनाज की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सभी लोग आनन-फानन में सहसवान के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही कस्बे में हादसे की सूचना मिली तो मृतक परिवार के घर के बाहर भीड़ लग गई। हर कोई हादसे के बारे मेें चर्चा कर रहा था। हर कोई व्यक्ति शोक में डूबा हुआ था। परिवार में विलाप कर रही महिलाओं व अन्य सदस्यों को मौके पर मौजूद लोग ढांढस बंधाते नजर आ रहे। इस दौरान अधिकांश महिलाओं के आंखों में आंसू थे।
सोहिल अपने परिवार में सबसे छोटा था। उससे बड़े पांच बहन भाई हैं। जिसमें बड़ी बहन शहनाज की भी हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा परिवार में बड़ा भाई परवेज, रेहान, समून और एक बहन शबाना है। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो बेटों की शादी से खुश थी मां
गुन्नौर। 11 दिन पहले जब परिवार में दो बेटों की शादी हुई तो मां रेहाना बहुत खुश थी। उसने बड़ी धूमधाम से अपने बेटों के शादी की थी। शुक्रवार को बेटे की बहू को लेने के लिए वह भी साथ गई थी। उसे क्या पता था कि ये खुशी कुछ ही पलों की है। वह भी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed