फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bisaru dispute: Case registered against 11; three, including a Maulana, arrested.

बिसारू विवाद : 11 के खिलाफ रिपोर्ट, मौलाना समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bisaru dispute: Case registered against 11; three, including a Maulana, arrested.
बहजोई। बिसारू गांव में विवादित धर्मस्थल पर गेट लगाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की है। मौलाना, ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें पांच नामजद व 6 अज्ञात शामिल हैं। मौलाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को विवादित स्थल पर गेट लगाने का प्रयास किया गया था। इसकी जानकारी हिंदू पक्ष को हुई तो दोनों समुदायों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। सीओ स्तृति सिंह ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर गांव में एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कोतवाली की भवन चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, 10 सितंबर की रात वह गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर वह बिसारू गांव पहुंचे। देखा कि कुछ लोग बिना अनुमति के एक अधूरे भवन को सामूहिक धर्मस्थल बनाने के उद्देश्य से गेट लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मांगने पर वे लोग झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिसबल बुलाकर सभी को मौके से हटाया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नामजद कय्यूम, मौलाना रासिब और नईम शामिल हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किए गया है।


यह बनाए गए हैं आरोपी
पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में ग्राम प्रधान इसरार का नाम शामिल है। जैसब, कय्यूम और आरिफ भी नामजद आरोपियों में शामिल हैं। जिला मुरादाबाद के थाना सोनकपुर के गांव आजमनगर चोपरा निवासी मौलाना मौलाना रासिब को भी आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा, 5-6 अज्ञात लोग भी आरोपी हैं। इनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed