{"_id":"6aa6f94e21ba6829de061c27","slug":"devotee-drowns-and-dies-while-bathing-in-budhe-babas-kund-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140374-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बूढ़े बाबा के कुंड में नहाने के दौरान डूबा श्रद्धालु, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बूढ़े बाबा के कुंड में नहाने के दौरान डूबा श्रद्धालु, मौत
Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
असमोली। गांव में स्थित बूढ़े बाबा के तालाब में रविवार दोपहर नहाने के दौरान मुरादाबाद निवासी एक युवक डूब गया। गांव के चार युवकों ने उसे कुंड से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रापुरम निवासी दिनेश (42) अपने परिवार के साथ बूढ़े बाबा के दरबार में जात लगाने आए थे। रविवार को यहां भादों मेले का आयोजन था। दोपहर करीब 12:30 बजे दिनेश कुंड में स्नान करने के लिए उतरे। नहाते-नहाते वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
भतीजे अमित ने बताया कि चाचा नहाने के लिए तालाब में घुसे थे और देखते ही देखते डूब गए। मौके पर मौजूद गांव के चार लड़कों ने कुंड में कूदकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन तुरंत इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों ने मेला कमेटी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शी हर्षित कुमार ने बताया कि पानी गहरा था, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग या गोताखोर तैनात नहीं था। एक साथी मदद मांगने गया लेकिन नहीं मिली। बताया गया कि बूढ़े बाबा के तालाब में स्नान करने और जात लगाने से चर्म रोग ठीक होने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर साल ग्राम पंचायत को लाखों रुपये का राजस्व मिलता है, फिर भी सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं।