फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard terror... climbed onto the roof, leapt in front of a bike.

Sambhal News: तेंदुए का आतंक... छत पर चढ़ा, बाइक के सामने कूदा

Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror... climbed onto the roof, leapt in front of a bike.
गुन्नौर। तहसील के गंगा किनारे बसे गांवों में तेंदुए की दहशत अब घरों तक पहुंच गई है। दस दिन में दो बार तेंदुआ दिखने से लोग डर के साये में जी रहे हैं। गंगावास गांव में एक घर की छत पर तेंदुआ दिखा। घर के लोगों ने देखा तो चीख निकल पड़ी। वहीं, इसी गांव के ग्रामीण की बाइक के आगे अचानक तेंदुआ आ गया। किसी तरह जान बचाकर ग्रामीण भागकर घर लौटा।
विज्ञापन

ईशमपुर के बाद अब गंगावास में तेंदुए की दहशत हो गई है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तेंदुआ किसान चेतराम के मकान की छत पर चढ़ गया। किसान ने बताया कि उसी समय वह खाना खाकर परिवार के साथ छत पर गए तो तेंदुआ दिखा। दहशत के मारे पूरे परिवार की चीख निकल गई। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में भाग गया। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते-ही-देखते 50 से अधिक ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर मौके पर दौड़ पड़े। घटना के बाद से पूरे गांव में रातभर पहरा दिया गया।
विज्ञापन

गंगावास निवासी अशोक ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी बेटी तनु के साथ बाइक से नरौरा जा रहा था। गंगा बांध पर सुनसान रास्ते में अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ बाइक के सामने आ गया। तेंदुए की चमकती आंखें देख बेटी चीख पड़ी। अशोक ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक वापस गांव की ओर मोड़ दी और बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम लगातार गंगा किनारे गश्त कर रही है। शुक्रवार रात छत पर तेंदुआ आने की सूचना मिली है। पहले बिचपुरी सैलाब के जंगल में पिंजरा लगाया गया था, जहां मूवमेंट नहीं मिला। अब उस पिंजरे को हटाकर गंगावास में लगाया जाएगा। कैमरे भी लगाए जाएंगे।


दस दिन में दूसरी बार दिखा तेंदुआ
दस दिन पहले गुन्नौर के ही ईशमपुर गांव में तेंदुआ देखा गया था। तब वन विभाग और पुलिस ने पिंजरा लगाकर दो दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था, लेकिन तेंदुआ चकमा देकर भाग गया। अब गंगावास में उसकी मौजूदगी से विभाग के भी हाथ-पैर फूल गए हैं। महिलाएं शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। किसानों ने अकेले खेत पर जाना बंद कर दिया है। अब 4-5 किसान समूह में लाठी-डंडे लेकर खेतों पर जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों को लेकर है। अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने खुद जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed