फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   weather cruel in sambhal three more died on sunday

संभल में जानलेवा हुई ठंड, लगातार तीसरे तीन और मौतें

Mon, 08 Jan 2018 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 08 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
weather cruel in sambhal three more died on sunday
रविवार सुबह कोहरा। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
संभल जिले में कड़ाके की सर्दी में मौतों का सिलसिला जारी है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर राजदेव में शनिवार रात को वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड के चलते मौत होना बताया है। तो वहीं चंदौसी के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी में ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से उसकी दस वर्षीय बच्ची अनाथ हो गई है।
विज्ञापन


इस बीच रविवार सुबह को कोहरे और गलन के माहौल में लोगों को परेशान हुई। बाद में धूप निकली तो राहत महसूस की गई। चेहरों पर रौनक लौट आई। बच्चे भी खेल में व्यस्त रहे। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर राजदेव निवासी लालमन की पत्नी लड़ेतिया (60) शरीर से कमजोर थी। शनिवार रात को लड़ेतिया खाना खाने के साथ सोई थी। रविवार सुबह को नहीं उठी। परिजन उसके पास पहुंचे तो चीख निकल गई। क्योंकि लड़ेतिया की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर पर आसपास के लोग भी पहुंचने लगे। लड़ेतिया के बेटे दयाराम ने बताया कि ठंड में अकड़ जाने की वजह से मौत हुई है। वहीं ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने भी ठंड से ही लड़ेतिया की मौत होने की बात कही।
विज्ञापन


उधर, चंदौसी के थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम बेरनी निवासी संजू (35) पत्नी विजयपाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है। शनिवार की रात ठंड लगने से संजू की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन रात में उसे चंदौसी लाए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। संजू ने उपचार के दौरान रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संजू के पति की मौत एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। ऐसे में उसकी दस वर्षीय पुत्री अनाथ हो गई है। परिजनों का कहना हैकि शनिवार को उसे ठंड लग गई थी, उसके सीने में दिक्कत महसूस होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तहसील के गांव अलावलपुर में ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। उसेकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। गांव अलावलपुर निवासी रामसेवक (50) पुत्र देवकरन को तीन दिन पहले सर्दी लगने बुखार आया था। रामसेवक का उपचार नरौली मों कराया जा रहा था। शनिवार की रात एक बजे अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन नरौली चिकत्सक के पास लेकर आए। लेकिन हालत में सुधार न होने पर रामसेवक ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया। इस बीच रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। हालांकि सुबह में घने कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान दिखे। कामकाजी लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।



सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते रहे। 10 बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। धूप खिलने पर लोगों को राहत मिलने लगे। पुरुषों और महिलाओं ने धूप में बैठकर आनंद लिया। बच्चों ने खेलकर मस्ती की। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। दोपहर बाद फिर से ठंडी हवाओं ने परेशान किया। इस बीच लोग काम निपटाकर घरों का रुख करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed