{"_id":"58e29fcb4f1c1bdc315b46bb","slug":"we-will-try-to-rename-jauhar-vishwvidyalay","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहर विवि का नाम बदलने का प्रयास होगा: प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर विवि का नाम बदलने का प्रयास होगा: प्राची
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू और हिंदुस्तान के बारे में संकीर्ण सोच रखने वालों के नाम पर देश में कोई भी संस्थान बनाना देश विरोधी कार्य करने जैसा है। रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय का नाम बदलने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पिछली सपा सरकार में जिस तरह से भेदभाव कर अवैध भूमि पर धार्मिक स्थलों का निर्माण हुआ है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। पिछली सपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने यह बात कही।
साध्वी प्राची शक्ति नगर स्थित मुकेश सोम के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना और कैराना खाली कर दिए गए। दोषियों को सपा सरकार का पूरा संरक्षण मिला। वोट बैंक की राजनीति में उत्तर प्रदेश में कश्मीर जैसे हालात बना दिए गए। सपा सरकार को यदि एक कार्यकाल और मिल जाता, तो उत्तर प्रदेश को ही पाकिस्तान बना दिया जाता। योगी सरकार ने अल्प समय में ही महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।
महिलाओं की सुरक्षा का वादा पूरा किया, तो गाय माता के कत्लखानों को बंद करा दिया गया। खास वर्ग के लोग रोजगार की समस्या की दुहाई दे रहे हैं। तो यह लोग अच्छी तरह समझ लें, गाय का कत्ल करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। कई जगह से अवैध जमीनों पर रातों रात गलत तरीके धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जांच के लिए कहा गया है। साध्वी प्राची ने पूर्व की सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आजम खां के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जांच कराने के लिए योगी सरकार गंभीर है।