{"_id":"61005e238ebc3e09054ba6e0","slug":"waterlogging-in-sambhal-after-rain-sambhal-news-mbd39723841","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब में बदल गईं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब में बदल गईं शहर की सड़कें
विज्ञापन
संभल में जिला अस्पताल के सामने बरसात होने पर हुआ जलभराव।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। डेढ़ घंटे की बारिश ने शहर की सड़कों को पानी से लबालब भर गया। अधिकांश सड़कें और गलियां तालाब के रुप में तब्दील नजर आईं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खुल गई।
मंगलवार को दोपहर एक बजे से शुरू हुई बारिश ढ़ाई बजे तक रुक-रुककर हुई। बारिश के कारण नगर की सड़कों, मोहल्लों, गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश ने नगर पालिका के उन दावों की पोल खोल कर रख दी जिसमें नगर के नालों को साफ कराने की बात कही गई। नालों के चोक होने की वजह से नगर के अधिकांश मोहल्ले जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी भर गया।
इतना ही नहीं जिला अस्पताल, रोडवेज मार्ग, शंक चौराहा, अस्पताल चौराहा, कृष्णा मार्केट, चमन सराय, मोहल्ला ठेर आदि जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश थम जाने के घंटों बाद लोग पानी निकलने का इंतजार करते रहे। वहीं रास्तों में पानी भरे होने के चलते बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।