फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water supply pipeline damaged, angry villagers stage protest

Sambhal News: मारपीट में आठ के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Water supply pipeline damaged, angry villagers stage protest
धनारी(संभल)। गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी धांधू को गोली मारने की सूचना झूठ निकली। वह मारपीट में घायल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भिरावटी निवासी रामसेवक पक्ष की गांव के ही सुरेश पक्ष से मारपीट हो गई थी, जिसमें रामसेवक का भाई धांधू घायल हो गया था। इसके बाद रामसेवक ने भाई धांधू को गोली मारने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बहजोई भेजकर मामला दर्ज किया था। एसआई सुनील कुमार भाटी की जांच में गोली मारने की घटना झूठी पाई गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के सुरेश, हंसराज, सूखे, हेमराज और दूसरे पक्ष के रामसेवक, बांके, धांधू व टीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने सुरेश, हंसराज, सूखे और दूसरे पक्ष के रामसेवक व बांके को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना जांच में झूठी पाई गई। दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिससे चोट लग गई थी। जांच में आए दोनों पक्षों के आठ लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed