{"_id":"5f5533248ebc3e43c842b5ef","slug":"water-problem-in-sambhal-colony-sambhal-news-mbd3617508180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधी सराय के बाशिंदों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, बदबूदार पानी की आपूर्ति बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधी सराय के बाशिंदों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, बदबूदार पानी की आपूर्ति बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के लोधी सराय में गंदे पानी की आपूर्ति आना जारी है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। नगर पालिका की ओर से मरम्मत कार्य कराने का बार-बार आश्वासन मिला लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इस लापरवाही के चलते अब लोगों में रोष है।
नगर पालिका के लोधी सराय में कई महीने से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इसका मुख्य कारण पाइप लाइन लीकेज होना है। जिससे पाइप लाइन में गंदा पानी चला जाता है वही पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है जो पूरी तरह नगर पालिका की पानी आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पानी की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नगर पालिका लोगों की समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है। पानी की समस्या होना बेहद गंभीर है। लोधी सराय के लोगों का कहना है कि हर बार पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का आश्वासन तो मिल जाता है पर काम नहीं हो पा रहा।