फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water level increased three times in 24 hours

24 घंटे में तीन गुना बढ़ा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water level increased three times in 24 hours
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा है। नरौरा बैराज से डिस्चार्ज होने वाला पानी 24 घंटे में 37441 क्यूसेक से बढ़कर 102623 क्यूसेक हो गया है। नरौरा बैराज पर गंगा अभी खतरे के निशान से 94.5 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। आगामी 24 घंटे में और भी पानी बढ़ने की आशंका है। जुनावई क्षेत्र के खादर क्षेत्र के जंगल में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा के पानी में तेजी के साथ वृद्धि हुई। रविवार शाम को नरौरा बैराज से 102623 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है और वर्तमान में गंगा 177.82 मीटर पर गंगा बह रही है। बाढ़ खंड से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक रविवार को बहुत ही तेजी के साथ पानी के स्तर में वृद्धि हुई है। अगर इसी तरह से जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा, 24 घंटे में जुनावई क्षेत्र के खादर क्षेत्र के जंगल में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। जुनावई क्षेत्र में बनी बाढ़ चौकियों के स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। प्रत्येक स्थिति से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है।
रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed