फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water coolers are spewing hot water, buy cold water and drink it

Sambhal News: वाटर कूलर उगल रहे गर्म पानी, ठंडा खरीदकर पीएं

Sun, 19 May 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Water coolers are spewing hot water, buy cold water and drink it
चंदौसी (संभल)। रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलरों से भीषण गर्मी में भी गर्म पानी निकल रहा है। ऐसे में यात्रियों को खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। जबकि जिम्मेदार निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। यात्रियों की परेशानी से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन पर रोजाना दस हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बाद भी स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन परिसर में यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए चार वाटर कूलर लगे हैं। लेकिन भीषण गर्मी में भी यात्रियों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है या फिर खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। प्लेटफार्म एक लगे दो वाटर कूलरों में सिर्फ एक ही वाटर कूलर से ठंडा पानी आ रहा है, उसकी भी एक टंकी खराब है। जिसके चलते ट्रेन आते ही पानी के लिए यात्रियों की लाइन लग जाती है। जबकि दूसरा वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे दोनों वाटर कूलर भी गर्म पानी निकल रहा है। ऐसे में यात्रियों को जेब ढीली कर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन


रेलनीर की जगह बिक रहा अन्य ब्रांड का पानी
रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल नीर बोतल का पानी बेचने का आदेश दिया था। लेकिन चंदौसी रेलवे स्टेशन पर वेंडर यात्रियों को रेलनीर की जगह अन्य ब्रांड के पानी की बोतल बेच रहे हैं। दरअसल यात्रियों को रेलनीर की बोतल 15 रुपये में मिलती है। लेकिन अन्य ब्रांड की बोतल 20 रुपये में यात्री खरीद रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर बने स्टॉल सिर्फ अधिकारियों की जांच से बचने के लिए रेलनीर की बोतल कांउटर पर रख लेते हैं। लेकिन जब कोई यात्री रेलनीर की बोतल मांगता है तो उसे अन्य ब्रांड की बोतल थमा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को परोसे जा रहे बांसी छोले भठूरे
रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों से उतरकर यात्री प्लेटफॉर्म पर लगी ठेलियों से खाने के लिए छोले भठूरे खरीदते हैं। यह ठेली वाले यात्रियों को बांसी परोसते हैं। भठूरों को खुले में ठेलों पर रखा जाता है। जबकि बढ़ते तापमान के कारण कई लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्लेटफॉर्म पर बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। जब डीआरएम या कोई अन्य अधिकारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करता है तो ये ठेले वाले प्लेटफॉर्म से गायब हो जाते हैं।


डीलक्स शौचालय पर लगा रहता है ताला

स्टेशन परिसर में बीते तीन साल पहले बना डीलक्स शौचालय में हर समय ताला लगा रहता है। इस शौचालय में महिलाओं, पुरुष व दिव्यांगों के लिए अलग अलग शौचालय बने हुए है। इस शौचालय पर ताला लगे होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व दिव्यांगों को हो रही है। यात्रियों का आरोप है कि टिकट खिड़की के सामने बने शौचालय पर तय शुल्क से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं।


वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही स्टेशन पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। अगर यात्रियों को खाने या पेयजल की दिक्कत हैं तो जांच कर परेशानियों को दूर किया जाएगा। -आशीष मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed