फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vrat ka parayan

कन्या-बरुओं का जिमाकर किया व्रत का पारायण

Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
vrat ka parayan
कन्या जिमाईं
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन और रामनवमी को देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को कन्या बरुओं को जिमाकर अपने व्रत पारायण किया। शुक्रवार को मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही मंदिरों और कन्याओं जिमाकर अपने नवव्रत पूरे किए। घरों में भी कन्याओं को जिमाकर उन्हें दान दक्षिणा दी गई। घरों में महिलाओं ने छंद गाकर महामाई का गुणगान किया। मां सिद्धिदात्री सुख समृद्धि का प्रतीक हैं।
विज्ञापन


इनके पूजन के साथ कन्या भोजन और यज्ञ करने से विशेष महत्व मिलता है। रामबाग धाम स्थित सिद्धिदात्री नव दुर्गा मंदिर, ग्राम मौलागढ़ स्थित मां कंकाली का प्राचीन मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर, सुभाष रोड स्थित रायसत्ती मंदिर, मां पूर्णागिरी नवदुर्गा देवी धाम स्थित देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम भक्तों ने मां का पूजा अर्चन कर भोग लगाया। मां पूर्णागिरी नवदुर्गा देवी धाम मंदिर में मिलक मौलागढ में गायत्री महायज्ञ में भक्तों ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। शुक्रवार को रामकुमार गोले ने विधिविधान से यज्ञ कराया।


मंदिर के मंहत नागेंद्र सिंह ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया। महाआरती के प्रसाद का वितरण किया। संतोष शर्मा, अनिल कुमार, देवेंद्र नाथ मखीजा, मुकेश गोले, योगेश गोले, दिलीप सैनी, भगवानदास, राजेंद्र शर्मा, विनयपाल सिंह, राजकिशोर, राकेश कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed