{"_id":"5a8dd5b34f1c1b4d588b9be6","slug":"voting-on-5-posts-in-sambhal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में पांच पदों पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में पांच पदों पर मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ब्लाक पंवासा के बिछौली में प्रधान पद, असमोली वार्ड 2 व वार्ड 11, जुनावई के वार्ड 15 और रजपुरा के वार्ड 18 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 9337 मतदाताओं को वोट की आहुति देकर प्रतिनिधि को चुनना है। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
बुधवार को विकास खंड पंवासा, असमोली, जुनावई और रजपुरा से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। असमोली में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद वार्ड 2 में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भैंसोड़ा, जूनियर हाईस्कूल भैंसोड़ा, प्राथमिक विद्यालय सेवापुर, वार्ड 11 में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय रतुपुरा, प्राथमिक विद्यालय सीडल माफी, जुनावई के वार्ड 15 में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पतेई कायस्थ, पंचायत घर पुसावली, रजपुरा में वार्ड 18 के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सैतुआ और पंवासा में प्रधान पद के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बिछौली के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों और मतदान कार्मिकों को जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने कहा है कि सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
बिछौली में 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2411 मतदाता
संभल। पंवासा ब्लाक के गांव बिछौली में प्रधान तस्लीमन की मौत होने पर पद रिक्त हुआ था। प्रधान पद के लिए गुरुवार को उप चुनाव के तहत मतदान होना है। 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2411 मतदाता वोट का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्र पर तीन बूथ बनाए गए हैं। बुधवार को ब्लाक से पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गईं। प्रत्येक पार्टी में चार-चार मतदान कर्मी हैं। एक पार्टी रिजर्व में रहेगी।
जनपद संभल में उप चुनाव के तहत मतदान कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदान कार्मिकों और व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया है। इसमें कोई बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आनंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी संभल