फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voter list will be linked with Aadhaar number, special camp will be held on August 7 and 21

आधार नंबर से जुड़ेगी मतदाता सूची, सात और 21 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Voter list will be linked with Aadhaar number, special camp will be held on August 7 and 21
जिले में अभियान चलाकर मतदाता सूची को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले में सात और 21 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के आधार नंबर को जोड़ेंगे। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मतदाता सूची को आधार नंबर से जोड़ने की पहल से मतदाता सूची में डुप्लीकेसी को रोकने में मदद मिलेगी। नए मतदाता, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फार्म 6 भरना होगा। यह फार्म भरते समय ही वह अपना आधार नंबर भी उसमें अंकित कर देंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ की सूची तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर चस्पा कराई जाएगी। डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ की उपस्थिति हर दशा में सुनिश्चित कराने, समय-समय पर जांच करते रहने का निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है या स्थानांतरित होकर कहीं चले गए हैं तो ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का कार्य भी किया जाना चाहिए। मतदाता सूची से नाम काटने की कार्रवाई मेरिट के आधार पर की जाए। यदि गलत तरीके से किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटा तो जिम्मेदारी निर्धारित कर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed