फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   voter compain

गांव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं, 24 फरवरी से 2 मार्च तक विशेष पुनरीक्षण अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
voter compain
संभल/असमोली। अगर आप किसी ग्राम पंचायत के निवासी हैं और आपका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं सका है तो शासन की ओर से इसके लिए एक और अवसर दिया गया है। आप 24 फरवरी से 2 मार्च के बीच किसी भी दिन अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर मतदाता सूची में आपका नाम पहले से शामिल है और नाम में किसी तरह की त्रुटि है तो उसे भी ठीक करा सकते हैं। मतदाता सूची में कोई और कमी है तो उस पर अपनी आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से विशेष पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। पहली जनवरी 2021 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है। वे अपने नाम को ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अपने गांव के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते हैं। जिला अधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिन भी पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। किसी भी स्थिति में अब निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए अगर कोई आपत्ति या संशोधन है तो उसे करा लें। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च 2021 को होगा। इससे पहले 3 मार्च से 8 मार्च के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed