फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   virodh,imam,sambhal

विरोधों के बीच एक पक्ष ने नाजिम को घोषित किया शहर इमाम

Sat, 25 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 25 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
virodh,imam,sambhal
बांदा में नवाबी जामा मजिस्द का मुख्य गेट। रमजान के लिए इसे रंगरोगन से संवारा गया है। - फोटो : अमर उजाला
शहर इमाम हाजी हाफिज हारुन के इंतकाल के बाद नायब शहर इमाम काजी मरगूब को शहर इमाम चुन लिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लंबी मशक्कत के बाद ईदगाह कमेटी के सदस्यों पर चुनाव के जरिए शहर इमाम के चयन की बात तय हुई। इसके बाद फिर एक बार मुश्किलें आ खड़ी हुईं।
विज्ञापन


शहर इमाम के चयन में ईदगाह कमेटी ने खुद को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर कासिर बता दिया। शुक्रवार को एक पक्ष ने मौलाना नाजिम को शहर इमाम चुनकर खुशियां जाहिर की तो दूसरे पक्ष ने उप जिलाधिकारी से प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए ईदगाह की नमाज पढ़ाने के लिए हकदार बताते हुए नमाज पढ़ाने के लिए इंतजाम करने की मांग रखी।
विज्ञापन


ईद की नमाज नजदीक है। शहर का मुस्लिम समाज दो खेमों में बंटा हुआ है। शहर इमाम के फैसले पर अभी तक निर्णय साफ नहीं हो सका है। दोनों पक्षों अपने तर्कों से खुद को सही ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिलहाल एक पक्ष के लोगों ने मौलाना नाजिम को शहर इमाम चुनकर उनका बड़ी मस्जिद में स्वागत किया। इस मौके पर हाफिज अबरार हुसैन, मोहम्मद यामीन, हाजी मोहम्मद रफीक, हाजी बाबू हुसैन, हाजी मुशीरउद्दीन, सलीस, शाहिद हुसैन, चौधरी अख्तर हुसैन, आकिल खां, हाजी निजाम सैफी, वकील अहमद, हाजी कासिम अंसारी, डा.अली मोहम्मद, नजर मोहम्मद, तनवीर कुरैशी, मोहम्मद नईम, महमूद अख्तर, आवाद मियां, असलम, अशफाक हुसैन, मानिश बाबू मौजूद रहे। उधर काजी मरगूब के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।


जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में हवाला दिया गया है कि काजी साहिबान के नगर में 20-25 घर हैं। असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा की जाए। तीन सौ साल पुरानी इमामत को बचाया जाए। ईदगाह में काजी साहिबान में से किसी अन्य या पूर्व में नायब शहर इमाम काजी मरगूब से नमाज पढ़ाई जावे। सामंजस्य न होने पर किसी अन्य से जो सर्वमान्य हो उससे नमाज पढ़ाई जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed