फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers besieged JE after reaching the power house, got into a fight

बिजलीघर पहुंच ग्रामीणों ने जेई का किया घेराव, नोकझोंक हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers besieged JE after reaching the power house, got into a fight
Villagers besieged JE after reaching the power house, got into a fight - फोटो : SAMBHAL
पांच दिन से बिजली आपूर्ति न मिलने के विरोध में रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों ने पवांसा उपखंड के परिसर में पहुंचकर जेई का घेराव किया। इस पर ग्रामीणों की जेई से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके बिजली की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों का कहना था कि पिछले पांच दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। जिससे किसानों परेशान हैं। भुगतान को लेकर लगातार विद्युत विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। गांव में अगर बिजली सप्लाई नहीं तो विद्युत विभाग का भुगतान और कार्रवाही बंद की जाए। इस दौरान चंदौसी खंड के अधिशासी अभियंता (मीटर) एके द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान बाबू सिंह, सोनू सैनी, मुकेश, मोहम्मद मुस्तकीम, सत्यवीर सिंह, फरमान, मंसूरी, इसरार, हरज्ञान, अनवर हुसैन, राकेश, प्रेमपाल, नेमचंद, तोताराम, मान सिंह, साबिर अली, कल्याण, रमेश शर्मा, महीपाल, हरिशंकर शर्मा, मोहम्मद कैफ, सरताज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed