{"_id":"62d313dcb1f0520a8660f899","slug":"villagers-battling-mud-and-water-logging-in-nurpur-village-chandausi-news-mbd434837266","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर गांव में कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर गांव में कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
गुन्नौर क्षेत्र के गांव नूरपुर में प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव।
- फोटो : CHANDAUSI
तहसील क्षेत्र के नूरपुर गांव में सफाई न होने से गंदगी और जलभराव रहता है जिसके चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। गांव में सफाई कर्मचारी कभी कभार ही आता है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
गांव नूरपुर की आबादी करीब 2500 है। वैसे तो गांव की अधिकांश सड़कें पक्की ही बनी हैं लेकिन यहां नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। प्राथमिक विद्यालय के समीप पानी निकासी के प्रबंध नहीं हैं। नालियां भी टूटी हुई हैं। इसके चलते विद्यालय के सामने की सड़क गंदे पानी और कीचड़ से लबालब है। विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे अक्सर फिसलकर यहां गिर जाते हैं। कई बुजुर्ग भी चोटिल हो चुके हैं। दो गलियों की हालत भी इस समय बद से बदतर हो चुकी है। साफ-सफाई का प्रबंध नहीं है। सफाईकर्मी कभी कभार आता है तो जहां-तहां कुछ समय काम कर लौट जाता है। गंदा पानी सड़कों पर भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
इस गांव की समस्याओं की जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की समस्याएं हैं तो जिम्मेदार सचिव और प्रधान से जानकारी हासिल कर उसे दूर करवाएंगे।
प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत