फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Village head accused of occupying government land, demonstration

Sambhal News: ग्राम प्रधान पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Village head accused of occupying government land, demonstration
मढ़न (संभल)। असमोली ब्लॉक के गांव बेला में ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने यह कब्जा किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेला गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि दशकों पहले से ग्राम समाज की भूमि पर गांव के लोग कूड़ा डालते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने उस भूमि पर कोटे का सरकारी कार्यालय बनाने का झांसा देकर मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। जिसमें वह रहने लगा है। ग्रामीणों को कूड़ा डालने की दिक्कत हो रही है। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवैध कब्जे की शिकायत की गई। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। विरोध प्रदर्शन में विशेष शर्मा, रामसिंह, प्रेमपाल सिंह, भूरा सिंह, राजेश सिंह, सोमवती देवी, माया देवी, विनोद देवी, बबली देवी, लीलावती देवी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर असमोली खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन



गांव रचैटा के ग्रामीणों ने लगाया अवैध कब्जा करने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
असमोली। असमोली ब्लॉक के गांव रचैटा के ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा है कि वह सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कई बार शिकायत की गई है लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उप जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान रामदीन, वीरसिंह, तेजराम, रतिराम, विजेंद्र, सतवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed