{"_id":"641caa0a6b13c6d24605dff4","slug":"video-made-after-raping-now-sent-to-teenagers-brother-sambhal-news-c-15-1-94738-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, अब किशोरी के भाई को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, अब किशोरी के भाई को भेजा
विज्ञापन
संभल। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और दुष्कर्म की वीडियो बनाकर धमकाने लगा। किशोरी ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो किशोरी के भाई के मोबाइल पर भेज दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को गांव निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। 16 मार्च को यह वीडियो उनके बेटे के मोबाइल पर भेजा गया।
इसके बाद जब बेटी से जानकारी की तो उसने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और अब मिलने के लिए बुला रहा था। नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। किशोरी ने बताया कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।