फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Route diversion plan implemented Dussehra, entry closed Chandausi intersection Mandi Sarai turn

Sambhal: दशहरे पर शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू, चंदौसी चौराहे से मंडी किशनदास सराय मोड़ तक प्रवेश बंद

Tue, 24 Oct 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 01:49 AM IST
सार

यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शाम चार बजे से चंदौसी चौराहे से मंडी किशनदास सराय मोड़ तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान बाइक भी नहीं निकाली जाएगी। कुरुक्षेत्र के मैदान में रावण का पुतला दहन किया जाता है। इसलिए वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Sambhal: Route diversion plan implemented Dussehra, entry closed Chandausi intersection Mandi Sarai turn
संभल में दशहरा के मौके पर गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दशहरा पर्व का उल्लास जिले के सभी क्षेत्रों में दिख रहा है। 15 से लेकर 35 फीट तक के रावण का पुतला दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया जाएगा। विभिन्न रामलीला समितियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके अलावा दशहरा पर संभल में रूट डायवर्जन रहेगा। चंदौसी चौराहे से मंडी किशनदास सराय के मोड़ तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

विज्ञापन


जो वाहन इस मार्ग से गुजरने वाले हैं उन्हें पार्किंग में खड़ा करा दिया जाएगा। रावण का पुतला दहन होने के बाद यातायात सुचारू हो सकेगा। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे से चंदौसी चौराहे से चंदौसी मार्ग पर मंडी किशनदास सराय मोड़ तक यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक भी नहीं निकाली जाएगी। बताया कि कुरुक्षेत्र के मैदान में रावण का पुतला जलाया जाता है। इसलिए वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। चंदौसी की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को बाईपास से भेजा जाएगा। चंदौसी रोड स्थित तीर्थ कुरुक्षेत्र के मैदान में रावण पुतला दहन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर रावण और मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता पोली ने बताया कि इस बार नए अंदाज में रावण दहन व आतिशबाजी होगी। इसके लिए पदाधिकारियों ने विशेष तैयारी की है। पहले राम रावण युद्ध होगा। रावण वध होते ही पुतले को आग के हवाले कर दिया जाएगा।

असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाए जाने वाले इस उत्सव का गवाह बनाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटेगी। दूसरी ओर हजरतनगर गढ़ी में रावण मेघनाथ के पुतले का दहन होगा। असमोली में भी रावण दहन होगा। नया बाजार कस्बा बहजोई स्थित रामलीला ग्राउंड में भी कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा।

श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्री रामलीला कमेटी, मोहल्ला पुराना बाजार बहजोई में मेघनाथ का वध व पुतला दहन होगा। इसके अलावा मझोला, चंदौसी में कैथल रोड़ स्थित रामबाग धाम के निकट मैदान में पुतला दहन होगा। सीताश्रम चौकी के निकट स्थित मैदान में भी पुतलों का दहन किया जाएगा। नरौली, भकरौली, भिरावटी, गवां, रजपुरा में रावण और मेघनाथ के पुतले दहन होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया पैदल मार्च

बहजोई में दशहरा समेत आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुलदीप सिंह गुनावत ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर पैदल मार्च किया। इसके अलावा मुख्य मार्गों, बाजारों व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस बीच सीओ दीपक कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed