फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vehicles collide in dense fog, pickup driver dies

Sambhal News: घने कोहरे में भिड़े वाहन, पिकअप चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collide in dense fog, pickup driver dies
गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद - फोटो : संवाद
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव सिरसा के नजदीक शनिवार सुबह करीब सात बजे घने कोहरे के चलते ट्रक और पशुओं से भरी मैक्स पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में पिकअप के चालक मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव सिना निवासी सलमान (35) की मौके पर मौत हो गई। जबकि मेरठ के ही गांव अगवानपुर के निवासी सलीम (40), राकिब (16), शाद अहमद (15) घायल हो गए। पिकअप में तीन भैंसे थीं, जिनमें एक की मौत हुई है और दो घायल हैं। हादसा घने कोहरे के चलते होना बताया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मेरठ जिले के थाना किला के गांव अगवानपुर निवासी सलीम, राकिब, शाद अहमद मैक्स पिकअप में तीन भैंसे लेकर संभल जिले के कस्बा जुनावई में लगने वाली पशुओं की साप्ताहिक बाजार में बेचने जा रहे थे। सुबह सात बजे के करीब गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के निकट घने कोहरे के कारण आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाका होते ही आसपास खेतों की रखवाली कर रहे किसान दौड़ पड़े। राहगीरों की सूचना पर आई रजपुरा थाने की पुलिस ने पिकअप में फंसे मृत चालक सलमान के शव को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। वहीं, चालक सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से ट्रक छोड़कर भाग गए। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
00000000000
न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर स्थिर, घना कोहरा मुसीबत का कारण
लगातार घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है और हर पल हादसे का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार की सुबह में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही। बड़े वाहन जगह-जगह खड़े दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले 1 डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज हुआ। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है।

गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद

गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद- फोटो : संवाद

गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद

गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed