{"_id":"6903bdf23b2e8a817d093447","slug":"vanshika-hoisted-the-flag-in-the-poster-and-slogan-competition-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124058-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में वंशिका ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में वंशिका ने लहराया परचम
विज्ञापन
चंदौसी। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यूनिटी मार्च अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें लगभग 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में संगीता गोयल व रंजना अग्रवाल रहे। निर्णायक मंडल के अनुसार दोनों प्रतियोगिता में वंशिका रस्तोगी ने प्रथम, निशा रानी ने द्वितीय और तस्बीहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या अलका रानी अग्रवाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए महान योगदानों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका, डॉ. शीतल गहलोत समेत छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद................
आकृति, आदिति और प्रज्ञा रहीं अव्वल
चंदौसी। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्कूल करिकुलम अवसर और चुनौतियां विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य नई शिक्षा नीति व पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर विचार-विमर्श करना था। सेमिनार में अच्छा प्रदर्शन करने पर आकृति दुबे ने प्रथम, आदिति सिंह ने द्वितीय और प्रज्ञा शर्मा ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बीएड की दस छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने बताया कि आज के समय में शिक्षा प्रणाली में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं। इससे शिक्षकों के सामने नई चुनौतियां और अवसर दोनों उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और पाठ्यक्रम में संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया। सेमिनार के अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने छात्राओं को सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर संयोजिका डॉ. शिखा बंसवाल, डॉ. भावना विष्ट, डॉ. अमिता चौधरी, डॉ. सुमन श्रेष्ठ, सुरभि पाराशरी, डॉ. भावना सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद