फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar in the hospital over oxygen

ऑक्सीजन गुणवत्ता को लेकर हुआ विवाद, मारपीट व तोड़फोड़ हुई, चाकू से हमला करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital over oxygen
संभल। एशियन हसीना एलटू कोविड अस्पताल में तिमारदार और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर तिमारदार कार से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तिमारदार और स्टाफ के बीच विवाद ऑक्सीजन के दौरान इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर हुआ। अस्पताल का कर्मचारी घायल हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि चाकू से हमला किया गया है। तिमारदार का कहना है कि सुनवाई नहीं होने पर विवाद हुआ। उसके साथ मारपीट की गई। और धक्का मुक्की में एक कर्मचारी को चोट लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 1.30 बजे करीब एशि यन हसीन बेगम अस्पताल में उस समय विवाद हो गया जब एक तिमारदार ने ऑक्सीजन में गुणवत्ता वाला पानी लगाने के लिए कहा। इसी दौरान कर्मचारी व तिमारदारों में कहासुनी हो गई। और मारपीट होने लगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तोड़फोड़ की और अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी लाला राम पुत्र महेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी तिमारदार कार से भाग गया। पुलिस ने पीछा कर चंदौसी मार्ग स्थित गांव गोविंदपुर में पकड़ लिया और पुलिस आरोपी तिमारदार को कोतवाली ले गई। तिमारदार ने अपनी पहचान रामपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के शक्तिपुरम कालोनी निवासी के रूप में कराई और बताया कि उसकी मां कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए एलटू अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को ऑक्सीजन का पानी खत्म हुआ तो अस्पताल कर्मी से पानी लाकर डालने के लिए कहा। लेकिन काफी देर तक सुनवाई नहीं हुई। जब पानी डाला तो गुणवत्ता का पानी डालने की बात कही। इसी बात पर मारपीट की। पुलिस ने तिमारदार को हिरासत में लिया हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि तोड़फोड़ मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तिमारदार को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed