फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar at private hospital after the death of a teenager

Sambhal News: किशोर की मौत के बाद निजी अस्पताल पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar at private hospital after the death of a teenager
चंदौसी में किशोर की मौत के बाद निजी क्लीनिक के बाहर विलाप करते परिजन - संवाद
चंदौसी(संभल)। जारई गेट के एक निजी अस्पताल पर बृहस्पतिवार शाम दियौरा खास निवासी 13 वर्षीय अजय की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने क्लीनिक के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरत कर किशोर को रेफर करने का आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम जारई गेट के एक निजी अस्पताल पर 13 वर्षीय किशोर का शव लेकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काट दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने किशोर का सही उपचार न करने का आरोप चिकित्सक पर लगाया। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियौरा खास निवासी जसवंत ने बताया कि उसने अपने बेटे को बुखार व पेट दर्द की समस्या होने पर बुधवार दोपहर तीन बजे करीब जारई गेट के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।
विज्ञापन

अगले दिन यानी बृहस्पतिवार शाम को उपचार के दौरान बेटे की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सक ने बेटे को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिर परिजन चंदौसी के ही दो अन्य और अस्पतालों में बेटे को ले गए। यहां भी चिकित्सकों ने बेटे को मुरादाबाद ले जाने की सलाह ही दी। यहां से मुरादाबाद ले जाते समय बेटे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को लेकर अपने घर चले गए। चिकित्सक ने बताया कि उपचार सही चल रहा था। लेकिन जब किशोर की हालत बिगड़ी तो उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित बालियान ने बताया कि हंगामे कर रहे परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed