फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanitation workers stage a protest against biometric attendance.

Sambhal News: बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मचारियों का धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stage a protest against biometric attendance.
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने पंचायत सचिवालय में आधार बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एक अक्तूबर से बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं करने की शपथ लेते हुए डीएम के नाम एडीओ पंचायत अशोक कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष धीरज पाल सिंह यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से मुक्त किया जाए। शासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को निर्धारित जॉब चार्ट में ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर से वेतन मांग पत्र के आधार पर भुगतान किया जा रहा है, तो फिर बायोमेट्रिक की क्या जरूरत है। यदि बायोमेट्रिक से ही वेतन मिलेगा तो ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत के हस्ताक्षर क्यों कराए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सचिवालय पर लगी बायोमेट्रिक मशीनें खराब हैं, बिजली और इनवर्टर की व्यवस्था फेल है। ऐसे में हाजिरी नहीं लगने पर विभागीय अधिकारी एक दिन का वेतन काट देते हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होता और सचिवालयों की व्यवस्थाओं की जांच भी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि बायोमेट्रिक के नाम पर सिर्फ कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 7 अक्तूबर को जिलेभर के सफाई कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान जिला महामंत्री रंजीत सिंह, रोहतास पाल, उमर हसन, सुरेंद्र कुमार, कौशल कुमार, आशू राज, परमपाल, मोहम्मद रफीक, संदीप कुमार, राजेश, सुभाष, विजयपाल, शिवा, विनीता, नासिर, जयपाल, बालक राम, राज बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed