फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Young man murdered in Bahjoi, body dumped in an unfinished building near the highway, suffered a deep head

UP: बहजोई में युवक की हत्या, हाईवे किनारे अधबने भवन में फेंका गया शव, सिर पर गहरी चोट... नहीं हुई पहचान

Wed, 24 Dec 2025 03:52 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 03:52 PM IST
सार

बहजोई में युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे चांदनी चौक मार्केट के अधबने भवन में फेंक दिया गया। पास ही खून से सनी ईंट, खुला बैग और कपड़े मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
UP: Young man murdered in Bahjoi, body dumped in an unfinished building near the highway, suffered a deep head
बहजाई में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर उसका शव हाईवे किनारे चांदनी चौक मार्केट में बने अधबने भवन में फेंक दिया। मौके से खून से सनी ईंट, खुला बैग और कपड़े बरामद हुए हैं। सूचना पर एएसपी अनुकृति शर्मा और सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मोहल्ला चांदनी चौक में बनी दुकानों के बीच अधबने भवन में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की जानकारी लोगों को हुई। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसे यहां फेंका गया। शव के पैर नीचे की ओर लटके और शरीर ऊपर की तरफ पड़ा था।
विज्ञापन


सिर के नीचे खून फैला था। बालों और आधे चेहरे पर भी खून लगा होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक काले रंग की पेंट और जर्सी पहने हुए था। उसके पैरों में जूते या चप्पल नहीं थे। शव के पास नीले रंग का खुला बैग पड़ा मिला। उसमें कुछ गर्म कपड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पास में खून से सनी एक ईंट भी मिली है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका और गहरी हो गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। इस बीच फील्ड यूनिट के प्रभारी इंस्पेटर पुष्पेंद्र चौहान की देख रेख में बारीकी से जांच करने के बाद टीम मौके पर मिली खून लगी ईंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed