फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Wife lover obscene photos found in her phone, husband killed her fear of secret being revealed

UP: पत्नी के फोन में मिले प्रेमी के अश्लील फोटो, अवैध संबंधों की बात उजागर, भेद खुलने के डर से पति को मार डाला

Mon, 17 Mar 2025 08:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल/ बिजनाैर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/ बिजनाैर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

संभल निवासी की हत्या में पत्नी समेत नाै लोग गिरफ्तार किए गए है। पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी के दूसरे युवक से अनाैतिक संबंध थे। इसकी जानकारी पति को चल गई थी। भेद खुलने के डर से पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी।

विज्ञापन
UP: Wife lover obscene photos found in her phone, husband killed her fear of secret being revealed
मकेंद्र हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अनैतिक संबंधों में आड़े आने पर पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति मकेंद्र की हत्या की साजिश रच दी। षड़्यंत्र के तहत अपहरण करते हुए अमरोहा में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन


एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मकेंद्र सिंह (36) पुत्र वीरेंद्र सिंह 13 मार्च को दवाई लेने के लिए घर से निकला। इसके बाद घर मकेंद्र घर नहीं लौटा, जबकि गांव के बाहर उसकी स्कूटी पड़ी मिली। थाना शिवालाकलां में 14 मार्च को पत्नी पारुल की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दुल्हैंडी के दिन सुबह के समय अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बावनखेड़ी चकोरी मार्ग पर बाग के नजदीक मिट्टी में दबा हुआ एक शव बरामद हुआ। जिसके सिर और मुंह पर तीन घाव के निशान मिले थे। शनिवार की देर शाम परिजनों ने अमरोहा पहुंचकर शव की शिनाख्त मकेंद्र सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मृतक के भाई खिलेंद्र कुमार ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवालाकलां पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आलाकत्ल बेल्ट, लोहे का पाना, छह मोबाइल फोन और ईको गाड़ी बरामद की है।

फोन में प्रेमी के साथ अश्लील फोटो मिलने पर खुला था अनैतिक संबंधों का राज
मकेंद्र राजस्थान में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता था। करीब आठ महीना पहले उसकी पत्नी पारुल के अनैतिक संबंध जागरण पार्टी में हारमोनियम बजाने वाले विनीत निवासी संभल से हो गए। राजस्थान से मकेंद्र लौटा तो उसने पत्नी के फोन में विनीत के साथ उसके अश्लील फोटो देख लिए। जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अनैतिक संबंधों का भेद खुलने पर पारुल ने प्रेमी विनीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के अनुसार पत्नी ने दवाई लेने के बहाने मकेंद्र को पास के गांव में भेजा था। एक बार तो वह लौट आया, मगर उसे फिर से भेज दिया। जिसके बाद कार में सवार होकर आए आठों आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। हत्या करने से पहले उसे अमरोहा तक शराब पिलाते रहे और मारपीट की। अमरोहा में ले जाकर विनीत ने उसका गला अपनी बेल्ट से घोंट दिया था। साथ ही लोहे की भारी वस्तु से उसके सिर पर भी वार किए।

ये हुए गिरफ्तार

  • विनित निवासी अख्तयारपुर चौबे थाना हयातनगर संभल
  • मनी निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
  • उमेश निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
  • राजवीर निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
  • अभिषेक शर्मा निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
  • किशनपाल निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
  • भुवनेश निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
  • हितेश निवासी दढि़याल थाना आदमपुर अमरोहा
  • पारुल पत्नी मकेंद्र निवासी गांव शहबाजपुर थाना शिवालाकला बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed