{"_id":"65bc7a8152e92f2233048716","slug":"up-policemen-ate-food-in-dhaba-drunk-created-ruckus-when-asked-for-money-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिसकर्मियों ने ढाबे में खाया खाना, पैसे मांगने पर नशे में मचाया उत्पात, कहा- जेल भेज देंगे तब पता चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिसकर्मियों ने ढाबे में खाया खाना, पैसे मांगने पर नशे में मचाया उत्पात, कहा- जेल भेज देंगे तब पता चलेगा
Fri, 02 Feb 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:46 AM IST
सार
संभल जिले के चंदौसी में पुलिसकर्मियों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि ढाबे में दोनों ने जमकर खाना खाया। इसके बाद पैक भी करवाया। जब मालिक ने पैसे मांगा तो दोनों हंगामा करने लगे। इस बीच एक युवक ने बीचबचाव करवाया तो उसे जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतिकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौसी में बृहस्पतिवार की देर रात खाने के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर ढाबा संचालक से गाली गलौज की। बचाव में उतरे एक युवक को बुरी तरह से पीटा। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। चंदौसी में सीओ ऑफिस से चंद कदम दूर स्थित ढाबे पर बृहस्पतिवार की रात दो कांस्टेबल खाना खाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
पहले दोनों ने ढाबे पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खाना पैक करवाया। आरोप है कि दोनों कांस्टेबल बिना पैसे दिए ही जाने लगे। ढाबा स्वामी ने उन्हें पैसे के लिए टोका। इस पर दोनों कांस्टेबल आग बबूला गए। गुस्साए कांस्टेबलों ने ढाबा स्वामी से गाली गलौज शुरू कर दी। यहां मौजूद एक युवक ने जब पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर दोनों कांस्टेबल युवक पर टूट पड़े। गिरेबान पकड़कर युवक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लात घूंसों से युवक को बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी गाली गलौज की गई। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
भीड़ होते देख कांस्टेबल मौके से फरार हो गए। ढाबा संचालक ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी पहले भी कई बार बिना पैसे दिए खाना खाकर चले गए हैं। पैसे मांगने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं। पुलिसकर्मी कहां तैनात हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
ढाबे पर पुलिसकर्मी से विवाद की जानकारी मिली है। मामले को दिखवाते है, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी