{"_id":"67d72a380915033e55063e1e","slug":"up-jama-masjid-of-sambhal-will-be-painted-in-white-green-and-gold-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : संभल की जामा मस्जिद पर होगा सफेद, हरा और सुनहरा रंग ... यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने कहा भगवा भी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : संभल की जामा मस्जिद पर होगा सफेद, हरा और सुनहरा रंग ... यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने कहा भगवा भी हो
Mon, 17 Mar 2025 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:13 AM IST
सार
Harsha Richhariya Sambhal Visit: इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने संभल में कहा है कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए।
विज्ञापन
संभल में हर्ष रिझारिया का स्वागत...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Harsha Richariya News: उच्च न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद की पुताई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई) ने शुरू करा दी है। रविवार की सुबह नौ बजे एएसआई की टीम पेंटर के साथ मस्जिद पहुंची और मस्जिद के पिछले हिस्से में सफाई व पुताई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
सफेद, हरे और सुनहरे रंग से जामा मस्जिद की पुताई करवाई जा रही है। इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने संभल में कहा है कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई ने 10 लोग पुताई के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन
बाहरी हिस्से से पुताई कराई जा रही है। बताया कि पुताई के बाद सजावट का काम कराया जाएगा। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि हर वर्ष रमजान के महीने में जामा मस्जिद की पुताई और सजावट होती रही है। इसको लेकर इस बार एएसआई से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढें : Sambhal Jama Masjid: एएसआई की टीम आई और फिर लौट गई, नहीं शुरू हुआ जामा मस्जिद की पुताई का काम
इसी क्रम में यह पुताई एएसआई द्वारा कराई जा रही है। सोमवार से पुताई के लिए पेंटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। जिससे जल्द ही पुताई का काम पूरा हो सके। इसकी निगरानी एएसआई द्वारा की जा रही है।
हर्षा रिछारिया ने कहा, विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए
महाकुंभ से चर्चा में आईं यूट्यूबर भोपाल की हर्षा रिछारिया रविवार को संभल पहुंंची। उनका विहिप के कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को तिलक भी किया। हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में महामंडलेश्वर कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या के रूप में रथ पर दिखाई दी थीं। संभल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग पत्थर मारते हैं। उनके बारे में क्या ही कहा जाए। सनातनी अपना हक ले रहे हैं तो सभी राजनीतिक दलों को परेशानी हो रही है।
यह भी पढें : Harsha Richhariya: इन वजहों से परेशान महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा बाबा महाकाल की शरण में पहुंची, दो घंटे बिताए
हर्षा रिछारिया ने कहा कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए। सनातनी यही मांग कर रहे हैं। मालूम हो बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जामा मस्जिद की पुताई सफेद रंग से कराने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि यदि हरा रंग भी पुताई में शामिल है तो भगवा रंग भी किया जाए। या हरा रंग शामिल नहीं किया जाए। हर्षा रिछारिया ने 46 साल बाद खुले कार्तिकेय शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन