फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI team came and then returned, the painting work of Sambhal's Jama Masjid did not start

Sambhal Jama Masjid: एएसआई की टीम आई और फिर लौट गई, नहीं शुरू हुआ जामा मस्जिद की पुताई का काम

Sat, 15 Mar 2025 10:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 10:49 PM IST
सार

एएसआई की टीम ने पुताई का काम रविवार की सुबह से शुरू कराने की बात जामा मस्जिद कमेटी से कही है। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने एएसआई की टीम पर काम शुरू कराने में देरी करने की बात कही है।

विज्ञापन
ASI team came and then returned, the painting work of Sambhal's Jama Masjid did not start
नहीं शुरू हुआ जामा मस्जिद की पुताई का काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद की पुताई होनी है। शनिवार को टीम पेंटर के साथ जामा मस्जिद पहुंची थी लेकिन कुछ देर रूकने के बाद टीम लौट गई। इसके चलते पुताई का काम शुरू नहीं हो सका। एएसआई की टीम ने पुताई का काम रविवार की सुबह से शुरू कराने की बात जामा मस्जिद कमेटी से कही है। वहीं, दूसरी ओर जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने एएसआई की टीम पर काम शुरू कराने में देरी करने की बात कही है। सदर ने कहा कि गुरुवार को भी टीम ने मस्जिद का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी लगातार देरी की जा रही है।

विज्ञापन


12 मार्च को उच्च न्यायालय ने पुताई और सजावट का आदेश किया था। साथ ही यह भी कहा था कि इस पुताई और सजावट के कार्य की निगरानी एएसआई द्वारा की जाएगी। इसी क्रम में 13 मार्च को टीम जामा मस्जिद पहुंची थी। बाहरी हिस्से के साथ अंदर के परिसर का भी निरीक्षण किया था। उन स्थानों को टीम द्वारा देखा गया था, जहां पुताई की जानी है। मस्जिद के बाहरी हिस्से पर पुताई के लिए आदेश किया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को तीन सदस्यीय टीम तीन पेंटर के साथ जामा मस्जिद में पहुंची। कुछ हिस्से में पेंटर ने सफाई की। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि एएसआई की टीम ने रविवार की सुबह से पुताई का काम शुरू कराने की बात कही है। स्थानीय स्तर पर भी पेंटर और श्रमिकों की व्यवस्था की गई है। यदि एएसआई की टीम उनकी मांग करेगी तो उनको भी काम में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों के पोस्टर जामा मस्जिद की दीवार से हटाए गए
जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाने की वजह से विवाद खड़ा हो गया था, उन पोस्टर को एएसआई की टीम ने शनिवार को हटवा दिया है। यह पोस्टर पुताई किए जाने के लिए हटाए गए हैं। इन हिस्सों की सफाई भी कराई गई है। 74 उपद्रवियों के पोस्टर दीवार पर लगा दिए थे। इन पोस्टर के लगाने का विरोध जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें: UP: ये कैसी दबंगई... होली खेलने से मना किया तो मार दी गोली, पिस्टल की बट से हमला; देखें गुंडागर्दी का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed