फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Head Constables Appointed InCharges of Five Police chauki Sambhal; Responsibility Following Examination

UP: संभल में पांच चौकियों के प्रभारी बनाए गए हेड कांस्टेबल, परीक्षा के बाद मिली जिम्मेदारी

Fri, 22 May 2026 09:51 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 22 May 2026 09:51 PM IST
सार

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने परीक्षा और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर पांच हेड कांस्टेबल को चौकी प्रभारी बनाया है। जिले के 300 में से 36 हेड कांस्टेबल ने परीक्षा दी थी। पांच महिला सब इंस्पेक्टरों को भी चौकियों का चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन
UP: Head Constables Appointed InCharges of Five Police chauki Sambhal; Responsibility Following Examination
संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल जिले की पांच चौकियों के प्रभारी हेड कांस्टेबल बनाए गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने यह जिम्मेदारी उन हेड कांस्टेबल को दी है जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले के करीब 300 हेड कांस्टेबल को इस परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन


इसमें 36 ही हेड कांस्टेबल ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में हेड कांस्टेबल के पिछले रिकॉर्ड को भी देखा गया है। इसके अलावा साइबर अपराध, सर्विलांस की जानकारी और अपराध निस्तारण में भूमिका को परखा गया। जिन हेड कांस्टेबल ने मानक पूरे किए हैं उनको चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल अरशद खान को मनौटा चौकी प्रभारी बनाया गया है। तेज सिंह को भवालपुर चौकी की जिम्मेदारी दी है। रूचिन को चौकी प्रभारी बहापुर पट्टी बनाया है। सोवरन सिंह को नवीन पुलिस लाइन चौकी की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश कुमार को चौकी प्रभारी भकरौली का चार्ज दिया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा पांच महिला सब इंस्पेक्टर को भी अलग-अलग चौकी के चार्ज दिए हैं।

इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिम्मेदारी से निभाएंगे अपनी भूमिका
अभी तक सब इंस्पेक्टर को ही चौकी प्रभारी बना हुआ आम लोग देखते आए हैं। अब पांच चौकी पर हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी की भूुमिका में नजर आएंगे। यह पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी पहल है। जो हेड कांस्टेबल मेहनत से काम करते हैं उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed