फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   up government approved three new police stations to open in sambhal district

अपराध पर कसेगा शिकंजा: संभल में बनेंगे कैलादेवी, जुनावई, एचोड़ा कंबोह तीन नए थाने, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

Fri, 24 Sep 2021 04:11 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 04:11 PM IST
सार

एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि जनपद में तीन नए थाने बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही थाना नजदीक होने पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
up government approved three new police stations to open in sambhal district
पुलिस चौकी जुनावई - फोटो : amar ujala

विस्तार

संभल जनपद में तीन नए थानों बनाए जाने की स्वीकृति राज्यपाल ने दे दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर कैलादेवी, जुनावई व एचोड़ा कंबोह को थाना बनाये जाने के आदेश दिए हैं। संभल जनपद में थानों की संख्या 12 से बढ़कर अब 15 हो जाएगी।

विज्ञापन


संभल जनपद में वर्तमान में कुल 12 थाने हैं। पुलिस व प्रशासन ने करीब दो माह पहले जिले के थानों के क्षेत्रफल का आंकलन किया थी। डीएम व एसपी के निर्देश पर  एडीएम व एएसपी ने दस जून 2021 को गुन्नौर कोतवाली में जुनावई पुलिस चौकी को नया थाना, 28 जुलाई 2021 को थाना असमोली में एचोड़ा कंबोह को नया थाना, 17 सितंबर 2021 को बहजोई गांव मुजाहिदपुर स्थित कैलादेवी क्षेत्र को नया थाना बनाने का स्थापना का प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति दे दी है। राज्यपाल के आदेश पर अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने संभल जनपद में तीन नए थाने बनाये जाने के आदेश पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को दिए हैं।
विज्ञापन



वर्तमान में यह थाने है संभल जनपद में
जनपद में वर्तमान में थाना संभल, असमोली, नखासा, हयातनगर, रजपुरा, गुन्नौर, धनारी, बहजोई, चंदौसी, बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़, हजरतनगर गढ़ी  शामिल हैं। हजरत नगर गढ़ी थाना करीब दो माह पहले मुरादाबाद जनपद से हटाकर संभल में शामिल किया गया है। इससे पहले संभल जनपद में मात्र 11 थाने थे। अब थानों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल जनपद में तीन नए थाने बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। इससे लोगों को अपनी समस्या लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही थाना नजदीक होने पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। -चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed