फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Application forms will be filled from August 5

यूपी बोर्ड : पांच अगस्त से भरे जाएंगे आवेदन फार्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application forms will be filled from August 5
चंदौसी। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा (2026) में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत व संस्थागत आवेदन फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही प्रवेश प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 232 करीब राजकीय, वित्तविहीन व असहायता प्राप्त विद्यालय है। इन विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी पांच अगस्त तक अपने आवेदन फार्म भर सकेंगे। एसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500.75 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 600.75 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 806 रुपये शुल्क जमा करंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक आहर्ता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नकद जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क की पांच कॉपियां तैयार की जाएंगी। दो कोषागार, एक प्रति डीआईओएस कार्यालय और एक नामावली के साथ भेजी जाएगी। साथ ही, एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए विद्यालय में प्रवेश निर्धारित तिथि के अनुसार ही होंगे।
श्यामा कुमार, डीआईओएस
.....................

निर्धारित कार्यक्रम: तिथि
- प्रवेश एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त
- एम मुश्त चालान जमा करना 10 अगस्त
- विवरण वेबसाइट पर अपलोड करना 16 अगस्त
- 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक मुश्त चालान जमा करना 16 अगस्त
-विलंब शुल्क के साथ शैक्षिक विवरण वेब साइट पर अपलोड करना 20 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed