{"_id":"67d083af6ba4db8f6d0eb854","slug":"up-board-10th-social-sciences-easy-question-paper-brought-smiles-on-the-faces-of-the-students-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118338-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपी बोर्ड 10 वीं सामाजिक विज्ञान के आसान प्रश्नपत्र से परीक्षार्थियों के चेहरे पर आई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपी बोर्ड 10 वीं सामाजिक विज्ञान के आसान प्रश्नपत्र से परीक्षार्थियों के चेहरे पर आई मुस्कान
Wed, 12 Mar 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के बीएमजी इंटर कॉलेज में गुलाल से होली खेलतीं छात्राएं
- फोटो : संवाद
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटर की संस्कृत, कृषि पशुपालन, कृषि अभियंत्रण व व्यवसायिक विषयों की परीक्षा मंगलवार को नकल विहीन तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर ही एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तो वहीं हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देकर लौटे अधिकांश छात्र- छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। उन्होंने बताया कि एक तो प्रश्नपत्र आसान आया और दूसरी उनकी परीक्षाएं समाप्त हो गई। बताया कि अब सिर्फ हाईस्कूल की व्यवसायिक और भाषा विषयों की एक-एक परीक्षा होगी। जिसमें कुछ परीक्षार्थी ही शामिल होंगे।
पहली पारी में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 26,893 में से 25071 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1822 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटर की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 182 में 173 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और नौ अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में इंटर की संस्कृत, कृषि पशुपाल व कृषि अभियंत्रण विषय की परीक्षा में पंजीकृत 377 में 360 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 17 गैरहाजिर रहे। दोनों पारियों में सेक्टर, स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र बेहद आसान बताया। उन्होंने बताया कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अर्थव्यवस्था को लेकर आए, जो थोड़ा मुश्किल लगे। लेकिन बहु विकल्पीय और मानचित्र से प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया दोनों पारियों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
- सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र सामान्य ही रहा। कोई ज्यादा कठिन नहीं था। लेकिन कुछ प्रश्न छूट गए।-
आकाश, छात्र हाईस्कूल यूपी बोर्ड
- बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक प्रश्न तो आसान थे। लेकिन कुछ प्रश्न वर्ष बताने वाले थोड़ा कठिन थे।- गणेश, छात्र हाईस्कूल यूपी बोर्ड
- मानचित्र के प्रश्न ज्यादा आसान आए, प्रश्नपत्र में सवाल सिलेबस से ही आए।- सुमेरा, छात्रा हाईस्कूल यूपी बोर्ड
- दीर्घउत्तरीय प्रश्न थोड़े कठिन थे। बाकी पेपर सामान्य ही रहा।-
सानिया, छात्रा हाईस्कूल यूपी बोर्ड