फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: 63 history sheeters went missing from Sambhal district, police is not getting any clue

UP: इस जिले से लापता हो गए 63 हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहा सुराग, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 18 Mar 2024 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

संभल जिले में पुलिस सत्यापन के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस को 63 हिस्ट्रीशीटरों का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इनसे शांतिभंग का खतरा बताया है। अब सभी को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: 63 history sheeters went missing from Sambhal district, police is not getting any clue
संभल पुलिस कर ही कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी और मुचलका पाबंद की कार्रवाई में जुटी पुलिस को सत्यापन के दौरान 1407 हिस्ट्रीशीटरों में 63 लापता मिले। पुलिस को भी इनका सुराग नहीं है। 38 हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस एक जनवरी से कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संभल जिले में 1407 हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने चुनाव से पहले इनका सत्यापन कराया। सत्यापन में 38 हिस्ट्रीशीटर बदमाश ऐसे मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं 63 हिस्ट्रीशीटर सत्यापन के दौरान लापता मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनके रहने अथवा अन्य किसी लोकेशन की कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका है कि ये हिस्ट्रीशीटर चुनाव के दौरान वारदात कर शांतिभंग कर सकते हैं। पुलिस लापता हिस्ट्रीशीटरों को तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

26976 लोगों से शांतिभंग की आशंका

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन 107/116 की कार्रवाई में मुचलका पाबंद करता हैं। इसमें ऐसे लोग होते हैं, जिनसे से शांतिभंग की आशंका होती है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस ने 26,976 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। वहीं जिले में 8132 लोग ऐसे हैं, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा- 116(3) की कार्रवाई की है।

कुल हिस्ट्रीशीटर बदमाश - 1407

  • सत्यापन में मृत मिले हिस्ट्रीशीटर बदमाश- 38
  • लापता हिस्ट्रीशीटर बदमाश- 63
  • मौके मौजूद मिले हिस्ट्रीशीटर - 1179
  • जेल में मौजूद हिस्ट्रीशीटर बदमाश - 127
  • जिले में मुचलका पाबंद - 26976
  • शांतिभंग में कार्रवाई- 1233
  • धारा- 116(3) की कार्रवाई- 8132
  • कुल एनबीडब्ल्यू- 528
  • गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू - 183
  • दबाव के चलते न्यायालय में सरेंडर - 64
  • वारंटी की मृत्यु अथवा दूसरे राज्य में होने पर वापस- 238
  • एनबीडब्ल्यू शेष- 41

लोकसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का सत्यापन कराया गया है। 63 बदमाश लापता मिले हैं। फिर भी उन्हें तलाशने का प्रयास जारी है। इनके अलावा मुचलका पाबंद,चेकिंग, एनबीडब्ल्यूडी की कार्रवाई लगातार जारी है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed