{"_id":"64837becfdc8a7be260b6914","slug":"uncontrollable-tractor-trolley-trampled-bike-riders-going-to-attend-marriage-ceremony-one-died-sambhal-news-c-15-1-170141-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लग्न समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लग्न समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में शुक्रवार की रात आठ बजे करीब बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बदायूं जिले के थाना बिसौली अंतर्गत गांव सिद्धपुर निवासी जयवीर (35) पुत्र हरि सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई राजवीर गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जबकि घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
घायल राजवीर ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरशीश में शुक्रवार की शाम रिश्तेदार की लग्न में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही किसौली में बाइक से पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। इसमें जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि मृतक खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। हादसे की सूचना पर गांव लहरशीश के लोग पहुंचे तो रोरोकर बुरा हाल हो गया। लग्न समारोह की खुशियां भी गम में बदल गईं।
मृतक के परिजन देर रात तक मोर्चरी नहीं पहुंचे थे। पुलिस को भी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी पंकज लावानियां ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया है।