{"_id":"67c4a8fd9d72c8332208d507","slug":"uncles-body-reached-home-shortly-after-the-nieces-farewell-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118071-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भतीजियों की विदाई के कुछ देर बाद ही घर पहुंचा चाचा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भतीजियों की विदाई के कुछ देर बाद ही घर पहुंचा चाचा का शव
Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में रविवार को भतीजियों की विदाई के कुछ देर बाद ही चाचा मनवीर सिंह का शव घर पहुंचा तो शादी खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली गुन्नौर पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले मनवीर सिंह 30 वर्ष पुत्र प्रेमी सिंह के भाई बहादुर सिंह की दोनों बेटियां सुशीला और शकुंतला की शनिवार को बरात आ रही थी। मनवीर हिमाचल के बिलासपुर में रह कर मेहनत मजदूरी करता था। दोनों भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार को मनवीर गुन्नौर कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए गया था। तभी गांव वापस लौटते समय वह गुन्नौर थाना क्षेत्र के सेंजना मुस्लिम के नजदीक खड़े होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने मनवीर सिंह को टक्कर मार कर कहीं चला गया। हादसे में मनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार की सुबह दोनों भतीजी की विदाई हो रही थी। उसी समय अलीगढ़ से उपचार कराकर घर लौटते समय मनवीर की मौत हो गई है। मौत की सूचना जब बड़े भाई बहादुर सिंह पर पहुंची तो आनन-फानन में दोनों बेटियों को विदा किया गया। विदाई के पंद्रह मिनट बाद ही मनवीर का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। जबकि घटना गुन्नौर थाना क्षेत्र में घटने के कारण अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गुन्नौर थाने में में मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।