फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unani Ayurvedic Hospital to be built in Sirsi

सिरसी में बनाया जाएगा यूनानी आयुर्वेदिक अस्पताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Unani Ayurvedic Hospital to be built in Sirsi
सिरसी नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें तीन प्रस्ताव पास हुए। मुख्य प्रस्ताव राजकीय यूनानी आयुर्वेदिक अस्पताल का रहा। बोर्ड बैठक में बिल्डिंग बनाने के लिए भूमि देने प्रस्ताव और बिल्डिंग तैयार होने तक नगर पंचायत भवन में अस्पताल संचालित किए जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा आजादी अमृत महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई। सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष नूरजहां वसीम ने कहा कि राजकीय यूनानी आयुर्वेदिक अस्पताल नगर पंचायत में संचालित था। सरकारी भूमि नहीं होने के कारण जिसे गांव हजरतनगर गढ़ी स्थित पीएचसी में हस्तांरित कर दिया गया था। अस्पताल संचालित कराने के लिए वार्ड संख्या एक के मोहल्ला सराय सादक में नगर पंचायत की भूमि खाली पड़ी है वह भूमि स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि विभाग अस्पताल के लिए बिल्डिंग तैयार कर सके । इस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई। इस प्रस्ताव में यह भी सहमति बनी कि जब तक बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं होती है जब तक नगर पंचायत भवन के भूतल के हॉल में अस्पताल संचालित किया जाए। इसके अलावा आजादी के आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी पर चर्चा हुई। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। तीसरा प्रस्ताव साफ-सफाई व लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का पेश हुआ जिस पर सहमति बन गई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी पृथ्वी राज यादव ने किया। इस दौरान रईस अहमद, सभासद आदित्य वीर रस्तोगी, कल्पना रस्तोगी, मोहम्मद कासिद, मोहम्मद इरफान, हनीफ, भूरी खातून, मुंसफ रजा, मोहम्मद अनवर, आशिक अब्बास, फिरोज हैदर, जाकिर हुसैन, शबाना, नामित सदस्य हर्षित रस्तोगी और कुमारी वंदना रही।
विज्ञापन

अस्पताल के लिए बैठक में अभी भूमि देने पर सहमति की बनी है। बिल्डिंग का निर्माण होने तक अस्पताल हमारे नगर पंचायत कार्यालय में ही संचालित किया जाएगा। बिल्डिंग तैयार करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। अगर वह बिल्डिंग तैयार नहीं कराते हैं तो बैठक में प्रस्ताव पारित कर बिल्डिंग का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी राज यादव, अधिशासी अधिकारी, सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed