फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Udyog Vyapar Mandal raised the problems of traders and submitted a memorandum

Sambhal News: उद्योग व्यापार मंडल ने उठाईं व्यापारियों की समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Udyog Vyapar Mandal raised the problems of traders and submitted a memorandum
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर बब्बू यादव व धमेंद्र कुमार को सौंपा, जिसमें व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पहले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग काउंटर होता था, जो अब नहीं है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग काउंटर बनाया जाए, जिससे व्यापारियों को सहूलियत मिल सके। साथ ही बताया कि व्यापारियों के सामान की जो भी गाड़ी की जांच की जाए, उस गाड़ी को संभाल जिले में ही रखा जाए, उसे मुरादाबाद न ले जाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि व्यापारियों के पुराने मुकदमों को खोलकर वाणिज्य कर के अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसलिए इन केसों को व्यापारियों के साथ बैठकर आसानी से निपटाया जाए। बताया कि जब एक व्यापारी किसी से माल खरीदता है तो वह जीएसटी का भुगतान कर देता है। ऐसे में अगर विक्रेता फर्म भाग जाती है या बंद हो जाती है तो खरीदार व्यापारी जो की जीएसटी का भुगतान कर चुका है, उसे विभाग द्वारा परेशान न किया जाए। ज्ञापन में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, विकास मिश्रा, उमेश चंद वार्ष्णेय, सुभाष पाल, सुशील अग्रवाल, शाहनवाज, दीपेश गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed