फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Typhoid, dengue and malaria patients increase with winter

Sambhal News: सर्दी के साथ बढ़े टायफाइड, डेंगू व मलेरिया के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Typhoid, dengue and malaria patients increase with winter
चंदौसी(संभल)। जनपद में पिछले डेढ़ माह में टायफाइड, डंगू और मलेरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। सीएचसी में डेढ़ माह में 25 लोगों में टायफाइड की पुष्टि हुई है, जबकि चार-चार मरीज डेंगू और मलेरिया के मिल चुके हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे बैक्टीरिया और मच्छरजनित रोगों के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में साफ पानी पीना, बाहर के खाने से परहेज और मच्छरों से बचाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन




दिसंबर की शुरूआत होते ही ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। वायरल बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। नगर की सीएचसी में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। रोजाना 900 से 1100 के बीच मरीज इलाज के लिए सीएचसी आ रहे हैं। इनमें 300 से ज्यादा मरीज वायरल बुखार, सर्दी–खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर आते हैं। यहां के चिकित्सकों का कहना है कि कई लोग हल्का बुखार मानकर खुद ही एंटीबायोटिक का सेवन कर रहे हैं, जबकि जांच कराने पर कई मामलों में टाइफाइड और डेंगू की पुष्टि हो रही है। सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी की पैथोलॉजी लैब की डेढ़ महीने की जांचों में टाइफाइड के 25 और डेंगू और मलेरिया के चार-चार मरीज मिले हैं। सीएमएस ने बताया कि जिन मरीजों को तीन दिनों से अधिक समय तक बुखार में आराम नहीं मिलता, उनकी खून की जांच करवाई जा रही है। ताकि बीमारी की वजह स्पष्ट हो सके और सही उपचार समय से दिया जा सके। साथ ही, मरीजों को साफ पानी पीने, मच्छरों से बचाव रखने और लक्षण दिखते ही जांच करवाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...................



बीमारी का नाम जांचों की अवधि जांच पुष्टि

टाइफाइड 21 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक 236 25
डेंगू 21 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक 172 04
मलेरिया 21 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक 291 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed