{"_id":"5a945c654f1c1bd04b8b7eec","slug":"two-women-die-from-dhang-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग गिरने से दो बालिकाओं की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग गिरने से दो बालिकाओं की मौत, एक घायल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
गांव सारंगपुर में घटना के बाद मिट्टी हटाने में जुटे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज के मैदान में मिट्टी खोदते वक्त ढांग गिरने पर दम घुटने से दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि एक मासूम को ग्रामीणों ने घायलावस्था में बाहर निकाला। इसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा तब हुुुआ जबकि तीनों होली के मौके पर घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रही थीं। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के गांव सांरगपुर निवासी सतवीर यादव की बेटी पूनम (8) , पड़ोस के ही कुंवरपाल यादव की बेटी भूरी (12) और रेनू (8) सोमवार को सुबह करीब 11 बजे होली पर्व के मौके पर घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने के लिए पास में निर्माणाधीन राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में गई थी। तीनों मासूम ढांग के नीचे घुसकर मिट्टी खोदने लगीं। अचानक भरभराकर कर ढांग गिर गई और मिट्टी के नीचे मासूम दब गईं। उनके शोर मचाने पर बराबर में मिट्टी खोद रहे दूसरे बच्चों ने देखा। उन्होंने दौड़कर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणें को जानकारी दी।
इसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाई गई। तब तक दम घुटने से पूनम और भूरी की मौत हो चुकी थी। दोनों की नाक से खून निकल रहा था जबकि रेनू घायल थी। आनन फानन में उसे सौंधन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने उपचार शुरू किया। उधर, पूनम और भूरी की मौत से परिवारजन बिलखने लगे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप जिलाधिकारी राशिद अली खां, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया व थाना प्रभारी अनिल यादव भी पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।