फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two tractor trolley seas

हीरापुर में अवैध खनन पकड़ा, दो ट्रैक्टर ट्राली सीज

Mon, 19 Mar 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 19 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
two tractor trolley seas
जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : amarujala
असमोली क्षेत्र के गांव हीरापुर के जंगल में चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। जबकि खनन के धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई अमर उजाला की खबर के बाद हुई।
विज्ञापन


योगी सरकार के सख्त आदेश के बाद भी खनन का कारोबार नहीं रुक पा रहा। असमोली के हीरापुर गांव के जंगलों में पिछले काफी दिनों से अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। खनन के धंधेबाजों ने गांव की पक्की सड़कें मिट्टी में तब्दील कर दी। इससे ग्रामीणों में रोष पनपा हुआ था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 16 मार्च के अंक में पेज दो पर खनन धंधेबाजों ने सड़क की हालत कर दी बदतर...शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो पुलिस ने संज्ञान लिया। शनिवार की रात में असमोली पुलिस ने हीरापुर के जंगल में छापेमारी की तो खनन हो रहा था। पुलिस को देखकर खनन करने वाले भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि पुलिस ने मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी राजवीर यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed