{"_id":"6ad66d714fa3ae2ed90eb935","slug":"roads-broken-countless-potholes-even-walking-has-become-difficult-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-142180-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़कें टूटीं, गड्ढे बेशुमार... पैदल चलना तक दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़कें टूटीं, गड्ढे बेशुमार... पैदल चलना तक दुश्वार
विज्ञापन
संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त फुटपाथों के कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। हर साल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद शहर से देहात तक की तमाम सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सिरसी के निवासी कमाल अब्बास ने बताया कि सिरसी से बेला तक का लिंक मार्ग बेहद खतरनाक है। रात के अंधेरे में अनजान व्यक्ति बिना चोट खाए इस सड़क से नहीं गुजर सकता। चार पहिया वाहन अक्सर इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जबकि बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इन गड्ढों की वजह से रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
बहाउद्दीनपुर के निवासी बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि गांव से शहर जाने वाले लिंक मार्ग बहुत परेशान करते हैं। सिसौटा से बैटला के बीच सड़क की पहचान करना मुश्किल हो गया है। सड़क से बजरी उखड़ गई है और केवल मिट्टी दिख रही है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने हैं, लेकिन अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।
00000
12 किमी क्षेत्र में गड्ढे ही गड्ढे
गवां मार्ग पर गांव लधनपुर से गवां तक कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे बने हैं। लधनपुर से लेकर लखनपुर तक करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में ज्यादा गड्ढे हैं। जिस कारण वाहनों से निकलने वाले लोग परेशान हैं। कई हादसे भी हो चुके हैं और अब भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है।
00000
बीते वर्ष ही हुई मरम्मत, फिर रास्ते हो गए जर्जर
सिरसी से बेला के बीच लिंक मार्ग पर करीब पांच वर्ष पहले काम हुआ था। बीते वर्ष मरम्मत भी की गई। लेकिन इसके बाद भी गहरे-गहरे गड्ढे बन गए। इस मार्ग पर रजाकपुर, बराही, सिसौटा, बैटला, नवाड़ा, हरसिंहपुर, शफातनगर, बेला आदि गांवों की कनेक्टिविटी है। इन गांवों की आबादी खस्ताहाल सड़क के चलते प्रभावित हो रही है। सड़क को कई बार ठीक कराने की मांग की गई, इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पूरे जिले में जहां भी सड़कों में गड्ढे हैं, उन्हें भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़कों के गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी