फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The silent spiritual practice concluded in accordance with prescribed rituals, amidst the chanting of Vedic mantras.

Sambhal News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधानपूर्वक हुआ मौन साधना का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The silent spiritual practice concluded in accordance with prescribed rituals, amidst the chanting of Vedic mantras.
संभल। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में मां सिद्धिदात्री की विशेष आराधना की गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम की नौ दिवसीय मौन साधना का समापन हुआ।
विज्ञापन

यह समापन वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणी नंदगिरि महाराज इस दिव्य अनुष्ठान के मुख्य साक्षी बने। वैदिक विद्वानों ने वेदमंत्रों का पाठ किया। स्वाहा के उद्घोष के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी चक्रपाणी ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं।
विज्ञापन

कल्कि धाम प्रबंधन ने बताया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नौ दिनों का मौन व्रत धारण किया था। यह व्रत लोक-कल्याण और श्री कल्कि धाम की संकल्पना को सिद्ध करने के लिए था। महानवमी के शुभ मुहूर्त पर उन्होंने अपनी साधना को विराम दिया। इस अवसर पर सनातन परंपरा के तहत कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक हलवा, पूरी और चने का महाप्रसाद ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातनी शक्तियों का एक मंच पर आना जरूरी
स्वामी चक्रपाणी ने सनातन धर्म की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा, राष्ट्र के कल्याण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए सभी सनातनी शक्तियों का एक मंच पर आना अनिवार्य है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, श्री कल्कि धाम करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था, विश्वास और भगवान श्री कल्कि के आगमन से जुड़ी आध्यात्मिक आशाओं का केंद्र है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोजदास, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याण देव, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed