{"_id":"6000ac6c8ebc3e2e7b6106de","slug":"two-person-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd376168536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/बहजोई(संभल)। धनारी क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मझोला चौराहे पर बाइक और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागा चालक बहजोई में पुलिस को देखकर रोडवेज बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है।
गुन्नौर के मोहल्ला जुलैतरा निवासी टिंकू (25) अपने पड़ोसी अखिलेश (21) व मोहल्ले के ही दो अन्य दोस्तों के साथ हयातनगर क्षेत्र में अपनी बहन के घर गया था। गुरुवार की देर शाम बाइक पर टिंकू और अखिलेश वापस गुन्नौर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक थे। देर शाम करीब सात बजे धनारी क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मझोला चौराहे के पास बाइक की सामने से आ रही हाथरस डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अखिलेेश और टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को देख चालक बस छोड़कर फरार, यात्री दूसरी बस से भेजे गंतव्य की ओर
हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बहजोई में चौराहे पर पुलिस तैनात थी। पुलिस को देखकर आरोपी ने पहले ही बस रोक दी और चालक, परिचालक मौके से फरार हो गए। हाथरस डिपो की बस मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। पुलिस ने यात्रियों को पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
मृतकों में एक प्लंबर और दूसरा था साइकिल मिस्त्री
मरने वालों में अखिलेश प्लंबर का काम करता था। परिवार संचालन में पिता का सहयोग करता था। वही टिंकू साइकिल मिस्त्री था। साइकिल सुधार कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
अखिलेश की शादी नहीं हुई थी। टिंकू शादीशुदा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे की सूचना के बाद टिंकू की पत्नी बदहवास हालत में है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।