{"_id":"6b01f76641d38d58d707713a","slug":"bride-files-rape-complaint-against-groom-who-failed-to-arrive-with-the-wedding-procession-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-143517-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बरात न लाने वाले दूल्हे के खिलाफ \nदुल्हन ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बरात न लाने वाले दूल्हे के खिलाफ दुल्हन ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
Sun, 22 Nov 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 10 दिन बाद भी जब बरात नहीं आई तो युवती ने दूल्हा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दहेज में दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप है।
दुल्हन का दावा है कि उसकी मां ने तीन लाख रुपये दिए थे लेकिन दो लाख रुपये और मांग रहे थे। जब रुपये नहीं दिए तो दूल्हा और उसके पिता ने बरात लाने से इन्कार कर दिया था। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि शादी से दो महीने पहले युवक ने शादी के कपड़े खरीदने के बहाने से बुलाया था। घर लौटते समय रास्ते में कार रोककर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह इसलिए चुप रही कि युवक से उसकी शादी तय हो गई थी।
दरअसल 11 नवंबर को युवती की बरात मेरठ जिले से आनी थी। सात महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने में ही तीन लाख रुपये दिए गए थे। शादी के दिन ही दूल्हा ने बरात लाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दो दिन तक पंचायत चली पर हल नहीं निकला। 10 दिन बाद भी जब शादी पर सहमति नहीं बनी तो दुल्हन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।