Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft of oil and components from an electrical transformer

Sambhal News: विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल और सामान चोरी

Sun, 22 Nov 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 22 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft of oil and components from an electrical transformer
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के अहमदनगर थरैसा गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक निजी नलकूप से विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल और सामान चोरी हो गया। इस घटना से विद्युत विभाग को करीब 1.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खेड़ा खास के अवर अभियंता सोरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सोरन सिंह ने पुलिस को बताया कि अहमदनगर थरैसा के जंगल में विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लगा था। यह ट्रांसफार्मर गांव निवासी सुधीर कुमार के निजी नलकूप को बिजली आपूर्ति कर रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब किसान खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा देखा। तेल और सामान गायब होने की सूचना तत्काल लाइनमैन को दी गई। लाइनमैन ने विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों ने बनियाठेर थाना प्रभारी को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी डिवीजन के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि अहमदनगर थरैसा के जंगल से विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान और तेल चोरी होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि अवर अभियंता ने मौके पर जाकर घटना की जांच की है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed